उत्तराखंड हल्द्वानी: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी जवान गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

Spread the News

हल्द्वानी। गांव की नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी युवक के खिलाफ बनभूलपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। जब आरोपी को खुद के खिलाफ मुकदमा लिखे जाने की बात पता चली तो वह खुद थाने पहुंच गया। थाने पहुंचे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि आरोपी आर्मी का जवान है और पहले से विवाहित है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिथौरागढ़ जिले का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार आरोपी के ही गांव की 17 साल की लड़की मुखानी थानाक्षेत्र में अपनी बुआ के घर रहती है। आरोप है कि युवक ने नाबालिग को प्यार के जाल में फंसाया, और अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करने का झांसा देकर उसे बनभूलपुरा स्थित होटल में बुलाया, जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी को इसकी जानकारी मिली तो वह खुद ही थाने पहुंच गया। जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

  • Related Posts

    पीली कोठी क्षेत्र में सड़क किनारे रखें पाइपों से टकराई कार, हादसे में डॉक्टर घायल…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर में चल रहे विकास कार्यों में हुई विभागीय लापरवाही के चलते सड़क दुर्घटना में एक डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल डॉक्टर का निजी…

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…