माता पिता ही करा रहे थे नाबालिग से ड्रग्स की तस्करी, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज….

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। जिले के थाना गदरपुर क्षेत्र में नाबालिग बेटे से ड्रग्स की तस्करी कराए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने किशोर से 112.3 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की है, जिसकी कीमत लगभग 33 लाख रुपए है।पुलिस द्वारा किशोर को संरक्षण में लेकर उचित वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये एसटीएफ ( एंटी नार्कोटिक्स) कुमाऊं यूनिट को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इस क्रम में सीओ परवेज अली के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक एसटीएफ (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट पावन स्वरुप के नेतृत्व में कल उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना गदरपुर क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक विधि विवादित किशोर से कुल 112.3 ग्राम हेरोइन बरामद की जिसकी कुल कीमत लगभग 33 लाख रुपए है। विधि विवादित किशोर द्वारा बताया कि उसको यह स्मैक उसके पापा शाकिर अली और माता साइन ने देकर कहा था कि पुलिया के पास एक व्यक्ति खड़ा होगा उसे ये दे देना। विधि विवादित किशोर की मां शाईन पत्नी शाकिर अली व उसके पिता शाकिर अली निवासी वार्ड न.01 करतारपुर थाना गदरपुर जिला ऊधमसिंहनगर ने स्वंय की स्कूटी देकर विधि विवादित बालक से यह अपराध कारित कराया गया। अतः उपरोक्त माता -पिता दोनों का यह कृत्य धारा 8/21/60 NDPS ACT सपठित धारा 95 BNS (समतुल्य) का अपराध है जिसमें स्पष्ठ उल्लेख है कि किसी बच्चे (18 वर्ष से कम आयु ) का उपयोग कोई भी अवैध कृत्य या किसी अपराध के लिए करवाना उक्त धारा का अपराध है। शाकिर उर्फ नकटा और शाईन के विरुद्ध उपरोक्त धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लेकर उचित वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई गई।

पुलिस के अनुसार हिस्ट्रीशीटर पिता शाकिर अली जो कि एक बड़ा ड्रग तस्कर है तथा आसपास के क्षेत्र में नकटा के नाम कुख्यात है उस पर 9 मुकदमे व माता शाईन पर 6 मुकदमे, कुल मिलाकर दोनों पर कुल 15 मुकदमे दर्ज हैं।

  • Related Posts

    बीमारी और आर्थिक तंगी से तंग आकर की भाई की हत्या, पुलिस ने किया मामले का सनसनीखेज खुलासा….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। बरेली रोड राममंदिर बगीचा क्षेत्र में बीमार सोनू जायसवाल की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश…

    फिर गर्माया ज्योति मेर हत्याकांड मामला, योगा सेंटर खोले जाने पर भड़का आक्रोश…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। योगा ट्रेनर ज्योति मेरे की हत्या का मामला एक बार फिर गरमा गया है। ज्योति की हत्या के बाद योगा सेंटर दोबारा खोले जाने की सूचना पर…