हल्द्वानी:परिवहन विभाग ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 117 वाहनो के चालान 06 सीज……

Spread the News

हल्द्वानी। लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, बिना अनुमति चल रहे वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर लगाम कसने के लिए परिवहन विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 117 वाहनों का चालान किया गया और छह वाहन सीज किए गए। शुक्रवार को चलाए गए संयुक्त अभियान में सहायक परिवहन अधिकारी जितेंद्र सांगवान ,परिवहन अधिकारी गोविंद सिंह, अनुभा आर्य, परिवहन निरीक्षक गिरीश कांडपाल ,आरसी पवार , नंदन रावत के द्वारा कालाढूंगी, नैनीताल, भीमताल मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए 117 वाहनों के चालान करने के साथ ही ऑटो, ई रिक्शा सहित 06 वाहनों को सीज किया गया।

इस प्रवर्तन कार्रवाई मे सहायक परिवहन निरीक्षक अनिल कार्की,गोधन सिंह, अरविंद सिंह ह्यांकि , मो. दानिश, महेंद्र कुमार, विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…