उत्तराखंड में फिर डोली धरती, 3.5 रही तीव्रता, घरों से बाहर निकले लोग

Spread the News

उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई है. भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ था जबकि जमीन के सतह से इसकी गहराई 10 किलोमीटर नीचे था. भूकंप की वजह से अभी तक किसी भी प्रकार के जनहानि की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. भूकंप के झटकों के बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए थे। मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड में पिथौरागढ़ से सटे कुछ इलाकों में आज शाम 7 बजकर 16 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप का लेटीट्यूड 29.85 नॉर्थ और लॉन्गिट्यूड 80.52 ईस्ट रिपोर्ट किया गया है. बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके हल्के थे इसलिए किसी भी प्रकार के नुकसान की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

पूर्व में 17 फरवरी को दिल्ली में भी धरती कांपी थी।

उत्तराखंड से पहले सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4 मापी गई थी. भूकंप का केंद्र धौला कुंआ के आसपास दर्ज किया गया था. सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर आए भूंकप ने दिल्ली वालों की नींद उड़ा दी थी।

  • Related Posts

    लेबर क्वार्टर हटाने की मांग को लेकर कॉलोनीवासियों का फूटा गुस्सा, प्रवेश बंद कराने की भी उठी मांग…

    Spread the News

    Spread the Newsपत्थरबाजी की घटना के बाद सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, पार्षद समेत बड़ी संख्या में लोग हुए एकजुट हल्द्वानी। तल्ली बमौरी शक्ति नगर क्षेत्र स्थित लेबर क्वार्टर से…

    ‘गैंग’ के आरोपों पर धीरज बिष्ट का पलटवार, बोले- मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं…

    Spread the News

    Spread the Newsएबीवीपी प्रत्याशी ने पत्रकार वार्ता में आरोपों को बताया गलत, कहा- छात्र हितों की आवाज बनकर लड़ूंगा चुनाव हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी बढ़ने के साथ…