हल्द्वानी: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, भारी विरोध के बीच अवैध निर्माण ध्वस्त…..

Spread the News

हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन के सामने नगर निगम की दुकानों के ऊपर बनाए गए अवैध निर्माण के खिलाफ मंगलवार को सख्त कार्रवाई करते हुए निगम और प्राधिकरण ने बुलडोजर चला दिया। अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान हुए भरी विरोध के बीच प्रशासन ने किसी दबाव में आए बिना अवैध ढांचे को ध्वस्त कर दिया। भाजपा नेता व मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट ने कार्रवाई का कड़ा विरोध करते हुए आरोप लगाया कि प्रशासन गरीब दुकानदारों को परेशान करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई कर रहा है। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2016 में दुकानों को परमिशन दी गई थी, लेकिन वर्ष 2025 में बिना अनुमति के निर्माण किया गया है, जो नियमों के पूर्णत: खिलाफ है।

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि अवैध निर्माण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की दुकानों के बगल में बने एक अवैध होटल के ढांचे को भी मौके पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि शहर में अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्राधिकरण की यह कार्रवाई न केवल अवैध निर्माणकर्ताओं के लिए चेतावनी है, बल्कि शहर में नियोजित विकास और विधि के शासन की दिशा में एक सख्त संदेश भी है।

Related Posts

नकली आभूषणों पर हॉलमार्क लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार…….

Spread the News

Spread the Newsचमोली। नकली ज्वैलरी पर फर्जी हॉलमार्क लगाकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए बिहार के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के…

इस दिन बदलेगा रानीखेत एक्सप्रेस का रूट….

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। काठगोदाम और हल्द्वानी समेत आसपास के स्टेशनों से दिल्ली, जयपुर समेत जैसलमेर रूट पर ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेल…