देखें Video – भिकियासैंण में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 7 की मौत 12 घायल…….

Spread the News

अल्मोड़ा। जिले के भिकियासैंण में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मंगलवार की सुबह भिकियासैंण से रामनगर आ रही बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में 7 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 12 यात्री घायल हो गए। सूचना पर SDRF, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। घायलों को भिकियासैंण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवारों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि घायलों को तत्काल और उचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं इस मामले की निगरानी कर रहे हैं और अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

  • Related Posts

    बीमारी और आर्थिक तंगी से तंग आकर की भाई की हत्या, पुलिस ने किया मामले का सनसनीखेज खुलासा….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। बरेली रोड राममंदिर बगीचा क्षेत्र में बीमार सोनू जायसवाल की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश…

    फिर गर्माया ज्योति मेर हत्याकांड मामला, योगा सेंटर खोले जाने पर भड़का आक्रोश…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। योगा ट्रेनर ज्योति मेरे की हत्या का मामला एक बार फिर गरमा गया है। ज्योति की हत्या के बाद योगा सेंटर दोबारा खोले जाने की सूचना पर…