चमोली में भीषण हादसा, सुरंग के भीतर दो लोको ट्रेनों की भिड़ंत में 60 मजदूर घायल…..

Spread the News

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। अलकनंदा नदी पर बन रही विष्णुगाड पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की सुरंग के भीतर दो लोको ट्रेनें आपस में टकरा गईं। इनमें से एक श्रमिकों और अधिकारियों को ले जा रही थी जबकि दूसरी ट्रेन निर्माण सामग्री लेकर आ रही थी। टक्कर के वक्त ट्रेन में कुल 109 लोग सवार थे जिनमें से 60 लोग घायल हुए हैं। घायलों को सुरंग से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को इलाज के लिए गोपेश्वर जिला अस्पताल भेजा गया है।

घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि हादसे के वक्त ट्रेन में कुल 109 लोग थे। सभी को बाहर निकाल लिया गया है। घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

  • Related Posts

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…

    पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

    Spread the News

    Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…