सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया होली महोत्सव…..

Spread the News

हल्द्वानी। सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर रंगों के पर्व होली को हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर शिक्षकों ने होली गायन तथा नृत्य करके खूब धमाल मचाया। प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीन्द्र कुमार रौतेला ने सभी शिक्षको, छात्रों तथा अभिभावकों को होली के उत्सव की शुभकामनाये देते हुए सर्वमंगल की कामना की तथा उत्सव में पूरे मन से भागीदारी करते हुए इको फ्रेंडली होली मनाने, समाज के सभी वर्गों के बीच प्रेम-सौहार्द को बढाने का आह्वान किया। उन्होंने रासायनिक रंगों के प्रयोग से बचने की जरुरत बताते हुए छात्रों को भी इस बारे में जागरूक करने को कहा. इस होली आयोजन के दौरान सुरेश चन्द्र मिश्रा, महेश जोशी, वरिष्ठ कोर्डिनेटर प्रदीप मित्रा, एस एस कपकोटी, ऋचा कर्नाटक, त्रिभुवन जोशी, कोमल बिष्ट, शीला बिष्ट, नीमा पाण्डेय, धनेश्वरी, रीना कार्की, उदिता पाण्डेय, आई डी जोशी, प्रकाश शर्मा, रुचिता पाण्डेय, दीपक जोशी, सुनीता पाण्डेय, मंजू जोशी, वी एस बजेठा, बी सी सती, नेहा बिष्ट, पुष्पा उप्रेती, के सी पन्त, मोहन जोशी, पुष्कर राजपूत समेत बड़ी संख्या में छात्र व अभिभावक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    यहां होली मिलन समारोह में छात्र गुटों के बीच जमकर चले लात – घूसे, देखें Video…..

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। शहर के सरदार भगत सिंह पीजी कॉलेज में होली मिलन समारोह के दौरान छात्रों के गुट आपस में भिड़ गए और उनके बीच जमकर मारपीट हुई। इसका…

    हल्द्वानी लौट रहे जीजा साले को हाथियों ने रौंदा, मौत

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। देर रात टांडा के जंगल से हल्द्वानी की और आ रहे जीजा साले को हाथियों ने रौंद दिया। हाथियों के हमले में दोनों की दर्दनाक मौत हो…