यहाँ चलती पिकअप बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान……

Spread the News

देहरादून। राजधानी के विकासनगर में दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब अचानक चलते पिकअप वाहन आग की लपटों से घिर कर धूं-धूं कर जलने लगा। चालक ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को यूपी- उत्तराखंड बॉर्डर के दर्रारीट, टिमली क्षेत्र के निकट सहारनपुर की ओर जा रही पिकअप से अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते धुआं गहराने साथ ही गाड़ी से आग की तेज लपटें उठने लगीं।

चालक ने तत्परता दिखाते हुए चलती पिकअप से छलांग लगा दी। प्रत्यक्ष दर्शन के अनुसार अगर चालक कुछ पल और देर करता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना से हाईवे पर अफरातफरी मच गई। सड़क पर अचानक ट्रैफिक रुक गया। आसपास के लोगों ने अपने-अपने स्तर से आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कोई वाहन के पास तक नहीं जा सका। कुछ ही देर में पिकअप पूरी तरह से जल गई

फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

  • Related Posts

    मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे नशे के व्यापार का भंडाफोड़, 2026 की अब तक की सबसे बड़ी नशीली दवाओं की खेप बरामद…..

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। जिले के गदरपुर में नशे के खिलाफ एसटीएफ को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। सोमवार को एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट, ड्रग विभाग की टीम और पुलिस की…

    पति से मिलने आई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, गंतव्य पर छोड़ने के बहाने ले…..

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। पिछले कुछ समय से देवभूमि उत्तराखंड में महिलाओं के प्रति अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। हाल ही में हल्द्वानी और उधमसिंह नगर में किशोरी और…