यहाँ चलती पिकअप बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान……

Spread the News

देहरादून। राजधानी के विकासनगर में दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब अचानक चलते पिकअप वाहन आग की लपटों से घिर कर धूं-धूं कर जलने लगा। चालक ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को यूपी- उत्तराखंड बॉर्डर के दर्रारीट, टिमली क्षेत्र के निकट सहारनपुर की ओर जा रही पिकअप से अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते धुआं गहराने साथ ही गाड़ी से आग की तेज लपटें उठने लगीं।

चालक ने तत्परता दिखाते हुए चलती पिकअप से छलांग लगा दी। प्रत्यक्ष दर्शन के अनुसार अगर चालक कुछ पल और देर करता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना से हाईवे पर अफरातफरी मच गई। सड़क पर अचानक ट्रैफिक रुक गया। आसपास के लोगों ने अपने-अपने स्तर से आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कोई वाहन के पास तक नहीं जा सका। कुछ ही देर में पिकअप पूरी तरह से जल गई

फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…