हरियाणा ने पश्चिम बंगाल को हराकर फाइनल में बनाई जगह, फाइनल में ओड़िशा से होगा मुकाबला

Spread the News

हल्द्वानी। 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत मंगलवार को मिनी स्टेडियम में महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा ने पश्चिम बंगाल को 4-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब 6 फरवरी को हरियाणा और ओडिशा के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। यह मुकाबला गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शाम 6 बजे खेला जाएगा।सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम ने शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा। टीम की 20 नंबर जर्सी खिलाड़ी ममता ने पहले हाफ में दो शानदार गोल दागे, जबकि 11 नंबर जर्सी नेहा ने भी स्कोरशीट में अपना नाम दर्ज कराया। वहीं, पश्चिम बंगाल की ओर से रंजीता ने एकमात्र गोल किया, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकीं।हरियाणा की स्टार फॉरवर्ड खिलाड़ी ममता, जिन्होंने सेमीफाइनल में दो गोल कर अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ने कहा कि उनकी टीम फाइनल में भी दमदार प्रदर्शन करेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार वे ओडिशा को हराकर खिताब जीतेंगी, क्योंकि लीग चरण में हरियाणा को ओडिशा से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, टीम की कप्तान संजू ने कहा कि पहली बार हरियाणा की महिला फुटबॉल टीम ने नेशनल गेम्स के फाइनल में जगह बनाई है। उन्होंने बताया कि टीम मैनेजमेंट के साथ मिलकर फाइनल के लिए रणनीति तैयार की जा रही है। यह देखना दिलचस्प होगा कि 6 फरवरी को होने वाले फाइनल में किस टीम के सर विजेता का ताज सजता है।वहरियाणा, जो शानदार फॉर्म में है, या ओडिशा, जिसने लीग मैच में हरियाणा को हराया था।

  • Related Posts

    आज से 13 फरवरी तक गर्जिया देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की नो एंट्री, जाने क्या है वजह…….

    Spread the News

    Spread the Newsरामनगर। विश्व प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर में बृहस्पतिवार 5 फरवरी से 13 फरवरी तक श्रद्धालुओं की नो एंट्री रहेगी। दरअसल, इन दिनों मंदिर परिसर में सुरक्षात्मक और निर्माण…

    जंगल में पेड़ से लटका मिला लापता दीपक का शव….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कमलुआगांजा इलाके से पिछले दिनों लापता हुए एक युवक का शव भाखड़ा के जंगल में पेड़ से लटका मिला है। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर…