सितारगंज। बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार अमर सिंह(23) निवासी न्यूरिया थाना गांव मैदना जिला पीलीभीत अपने चेहरे भाई भाई गौतम सिंह(14)के साथ बाइक से हल्द्वानी मंडी आया था। बुधवार को घर वापस लौटते समय गांव सिसौना, कल्याणपुर के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उप जिला अस्पताल सितारगंज पहुंचाया…जहां अमर सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल गौतम सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
लोगों ने बताया कि अमर सिंह सिडकुल रुद्रपुर की एक कंपनी में कार्यरत था। 23 फरवरी को उसके बड़े भाई की शादी होनी थी, जिसकी तैयारियों के लिए वह हल्द्वानी गया था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस के अनुसार हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है











