हल्द्वानी:ऑल इंडिया लीनेस वीरांगना क्लब ने धूम धाम से मनाया तीजोत्सव, चंपा के सिर सजा तीज क्वीन का ताज….

Spread the News

हल्द्वानी। ऑल इंडिया लीनेस वीरांगना क्लब द्वारा पंचक्की स्थित रेस्टोरेंट में धूम धाम से तीज उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही क्लब की अध्यक्ष चंपा त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष लीनेस क्लब नीरजा बोरा और जिला कोषाध्यक्ष सीमा अग्रवाल ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को क्लब की रूप रेखा की जानकारी दी। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान तो क्वीन का ताज चंपा त्रिपाठी के सिर सजा वहीं रनरअप प्रीति तिवारी रही। गेस्ट डांसर मंजू वाष्र्णेय, श्रंगार सौंदर्य हेमलता वर्मा और नेचुरल ब्यूटी रश्मि गुप्ता को चुना गया। अतिथियों द्वारा विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और मौके प्रमौजूद सभी महिलाओं को उपहार दिए गए। इस मौके पर रूपम खन्ना, लीना शर्मा, गरिमा काबरा, शशि सिंह, रश्मि लोहनी, सुनीता उप्रेती, नीतू तिवारी, आदि उपस्थित रहीं।

  • Related Posts

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…

    पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

    Spread the News

    Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…