हल्द्वानी: बेला के समर्थन में उमड़ी भीड़, पार्टी (भाजपा) के पक्ष में तैयार हो रहा माहौल…..

हल्द्वानी। रामडी-आनसिंह (पनियाली) से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी बेला तोलिया ने शुक्रवार को समर्थकों संग जनसंपर्क कर चुनाव प्रचार किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। कठघरिया से शुरू हुआ ये जनसंपर्क रामडी-आनसिंह पनियाली के पीपलपोखरा , भरतपुर ,लामाचौड़ समेत विभिन्न हिस्सों तक हुआ। जन संपर्क के दौरान बेला के समर्थन में उमड़ी भीड़ और जनता का उत्साह क्षेत्र में भाजपा की मजबूत स्थिति को दर्शाता है।

आज के इस इस विशाल जनसंपर्क अभियान ने न केवल बेला तोलिया के पक्ष में माहौल बना, बल्कि यह भी पक्का हो गया कि रामडी-आनसिंह पनियाली क्षेत्र में भाजपा का प्रभाव और समर्थन लगातार बढ़ रहा है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, क्षेत्र में चुनावी उत्साह अपने चरम पर है।

बेला तोलिया ने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने मताधिकार का सही उपयोग करें और “कुल्हाड़ी” चुनाव चिन्ह पर वोट देकर क्षेत्र के विकास में भागीदार बनें।

जनसम्पर्क अभियान के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट , जिला महामंत्री नवीन भट्ट ,प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ,पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला , भाजपा वरिष्ठ नेता मदन फर्त्याल , प्रदेश मीडिया सह प्रभारी चंदन बिष्ट , सुरेश तिवारी , चंपा नेगी ,आभा गोस्वामी , चंदन टनवाल, गणेश जोशी , प्रताप रैकवाल, पंकज अधिकारी , शुभांशु पांडे , मोहन सिंह बिष्ट, समेत भारी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही।

Related Posts

अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध निर्माण से लेकर जर्जर भवन तक ढहाए…

शनि बाजार रोड और बनभूलपुरा में निगम की कार्रवाई, रास्तों से हटाए अवरोध; खाली भूमि पर विकास कार्यों की बनेगी योजना हल्द्वानी। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने…

भांजी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे मामा की हादसे में मौत, दूसरे बाइक सवार ने भी तोड़ा दम…

बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बहनोई समेत दो लोग घायल हल्द्वानी। रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों…