हल्द्वानी। पुलिस ने जीतपुर नेगी में हुई लाखों की चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Spread the News

हल्द्वानी। हाल में टीपी नगर और मुखानी क्षेत्र में हुई चोरियों का आज एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने खुलासा किया। पुलिस ने इन घटनाओं में संलिप्त एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है, और चोरी किए गए लाखों  के जेवरात और दो स्कूटी भी बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार 18 मार्च 2025 को चंदन सिंह गुसाई, निवासी बालाजी विहार, जीतपुर नेगी, रामपुर रोड ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके घर का ताला तोड़कर 3.5 तोला सोना और 2.75 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जांचे और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान पुलिस ने 19 मार्च को जीतपुर नेगी जंगल के अंदर, मुक्त विश्वविद्यालय को जाने वाले बजरी रोड से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी के जेवरात भी बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने थाना मुखानी क्षेत्र से दो स्कूटी भी चोरी की थीं। उसने बताया कि चोरी की स्कूटी को कमलुवागांजा रोड स्थित एक खंडहर में छिपाया गया था। थाना मुखानी में इन चोरी की घटनाओं पर पहले से ही मामले दर्ज थे।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई दो स्कूटी होंडा एक्टिवा बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनीष कुमार पुत्र रंजीत राम निवासी प्रगतिशील कॉलोनी, भगवानपुर तल्ला, मुखानी, नैनीताल बताया। उसके पास से पुलिस ने चोरी किये गये एक जोड़ी टॉप्स और एक अंगूठी पीली धातु, होंडा एक्टिवा स्कूटी और नीली होंडा एक्टिवा बरामद किये। आरोपी मनीष कुमार का लंबा आपराधिक इतिहास है। इससे पहले भी वह कई चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। उसके खिलाफ मुखानी थाने में चार मामले दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

  • Related Posts

    छात्रों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक की मौत……

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून।  प्रेमनगर इलाके के केहरी गांव में सोमवार रात छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों गुटों के बीच  लाठी-डंडे चल गए और…

    विद्यालय में गबन, आरोपी प्रधानाचार्य और कनिष्ठ सहायक निलंबित……

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। जिले के बहादराबाद में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोहालकी में कार्यरत प्रधानाचार्य और कनिष्ठ सहायक पर विद्यालय के शुल्क संबंधी दस्तावेजों में फर्जी हस्ताक्षर कर गबन किए जाने…