हल्द्वानी – विधायक ने किया कलसिया बेली ब्रिज का निरीक्षण, मरम्मत कार्य जल्द पूर्ण करने के दिए निर्देश, पुल की सुरक्षा व्यवस्था पर जताई नाराजगी

Spread the News

हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने आज काठगोदाम स्थित कलसिया नाले पर बने बेली ब्रिज का निरीक्षण किया। पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य का जायजा लेते हुए उन्होंने नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) के अधिकारियों को जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक ने पुल से नट-बोल्ट चोरी होने की घटना पर नाराजगी जताई और काठगोदाम थाना प्रभारी दीपक बिष्ट से इस मामले में सख्त कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने दूरभाष के माध्यम से थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि पुल की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। विधायक ने घोषणा की कि वे अपनी विधायक निधि से पुल के दोनों ओर सीसीटीवी कैमरे लगवाएंगे। उन्होंने कहा, “कलसिया पुल नैनीताल समेत कई पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाला अहम मार्ग है। पर्यटक बड़ी संख्या में इसी रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन पुल की खराब हालत और जाम के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मरम्मत कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाना जरूरी है, ताकि स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को राहत मिल सके। लोकप्रिय विधायक के इस दौरे के बाद स्थानीय लोगों में उम्मीद जागी है कि पुल की मरम्मत जल्द पूरी होगी और सीसीटीवी कैमरों की मदद से सुरक्षा भी पुख्ता होगी।

  • Related Posts

    पंजाबी वूमेंस क्लब की नई कार्यकारिणी गठित, कनिका वासुदेवा ने सौंपी जिम्मेदारियां…..

    Spread the News

    Spread the News2026-28 के लिए पदाधिकारियों का मनोनयन, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों को नई गति देने का संकल्प हल्द्वानी। कैनाल रोड स्थित होटल में पंजाबी वूमेंस क्लब हल्द्वानी की वर्ष…

    लेबर क्वार्टर हटाने की मांग को लेकर कॉलोनीवासियों का फूटा गुस्सा, प्रवेश बंद कराने की भी उठी मांग..Video.

    Spread the News

    Spread the Newsपत्थरबाजी की घटना के बाद सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, पार्षद समेत बड़ी संख्या में लोग हुए एकजुट हल्द्वानी। तल्ली बमौरी शक्ति नगर क्षेत्र स्थित लेबर क्वार्टर से…