हल्द्वानी:- पत्नी प्रेमी संग फरार, पति ने लगाई पुलिस से ढूंढने की गुहार……

Spread the News

हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय महिला अपनी 10 साल की बेटी को लेकर अचानक लापता हो गई। पीड़ित पति ने पत्नी के किसी और के साथ भाग जाने की आशंका व्यक्त करते हुए अपने करीबी मित्र पर संदेह जाहिर किया है।

जानकारी के अनुसार दमुवाढूंगा निवासी श्रमिक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह पिछले पांच महीने से राजपुरा में किराए के मकान में रह रहा है। जीवन यापन के लिए वह मजदूरी का कार्य करता है और उसकी पत्नी नैनीताल रोड स्थित एक होटल में काम करती है। बताया कि 28 जून को रोज की तरह वह बेटी को साथ लेकर काम पर गई थी, लेकिन उसके बाद दोनों घर नहीं लौटी।

काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर उसने कोतवाली पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पति का कहना है कि उसे अपने जिगरी दोस्त पर शक है, बताया कि दोस्त उसकी पत्नी और बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। हालांकि, उसने यह बात पुलिस को दी तहरीर में साफ-साफ नहीं लिखी।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि लापता मां-बेटी को आखिरी बार रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी में देखा गया था। वे वहां एक टैंपो से पहुंचे थे। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर महिला और बेटी की तलाश तेज कर दी गई है।

  • Related Posts

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…

    पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

    Spread the News

    Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…