हल्द्वानी: नैनीताल जिला पंचायत चुनाव में हुई बदसलूकी पर कांग्रेस में उबाल, पुलिस बहुउद्देशीय भवन में धरने पर बैठे…..

Spread the News

हल्द्वानी। नैनीताल जिला पंचायत चुनाव के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कथित बदसलूकी तथा जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण की घटना के आरोप पर हल्द्वानी में सियासत गरमा गई है। शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस बहुउद्देशीय भवन में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद मीणा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि जिले में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और पुलिस प्रशासन गंभीर मामलों में भी ठोस कदम उठाने में नाकाम साबित हो रही है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान धरना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। कांग्रेस ने साफ संकेत दिए हैं कि नैनीताल जिला पंचायत चुनाव में हुई घटनाओं को लेकर उनका आंदोलन यहीं खत्म नहीं होगा और पुलिस प्रशासन को जवाबदेह बनाने तक संघर्ष जारी रहेगा।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…