हल्द्वानी विधायक ने किया जीते हुए पार्षदों का स्वागत

Spread the News

हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने आज नैनीताल रोड स्थित सौरभ होटल में एक स्वागत समारोह आयोजित किया, जिसमें सभी पार्षदों का माल्यार्पण कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक ने सभी पार्षदों से मिलकर उनके कार्यों की सराहना की और आगामी समय में एकजुट होकर शहर के समग्र विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया।

 

 

विधायक सुमित हृदयेश ने इस मौके पर कहा कि पार्षदों की कठिन मेहनत और समर्पण से ही क्षेत्र में विकास संभव है। उन्होंने इस कार्यक्रम को पार्षदों के बीच समन्वय और सहयोग को बढ़ाने का एक बेहतरीन अवसर बताते हुए कहा कि जब सभी पार्षद मिलकर काम करेंगे, तो शहर के विकास में गति मिलेगी और जनता को अधिक लाभ होगा। इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, एन.बी. गुणवंत, हरीश मेहता, हेमंत बगड़वाल, खीमानन्द पांडे, सुहैल सिद्दीकी, बहादुर सिंह बिष्ट, मलय बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    छात्रा का अपहरण कर दर्जी फरार, सामाजिक संगठनों के दबाव के बाद प्राथमिक दर्ज….. 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। विभिन्न सामाजिक संगठनों के दबाव के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी…

    कल नगर निगम में लगेगा समाधान शिविर, इन मामलों का होगा निपटारा… 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। उत्तराखंड सरकार के ‘जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत बुधवार को नगर निगम में विशेष समाधान शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर जिला प्रशासन की…