हल्द्वानी:-इनर व्हील क्लब राइजिंग स्टार हल्द्वानी ने मनाया दिवाली उत्सव……

Spread the News

हल्द्वानी। इनर व्हील क्लब राइजिंग स्टार हल्द्वानी द्वारा रविवार को नैनीताल रोड स्थित निजी होटल में दिवाली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब द्वारा माँ गायत्री फाउंडेशन को भेंट स्वरूप एलपीजी सिलेंडर दान दिया। क्लब द्वारा बच्चों को कपड़े, खिलौने और स्टेशनरी सामग्री प्रदान की गई। खिलौने और स्टेशनरी पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से चमक उठे। इस दौरान क्लब की सदस्यों ने अपने व्यवसायिक कौशल को प्रदर्शित करने के लिए स्टॉल्स लगाए। इन स्टालों को लगाने का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और महिलाओं को सशक्त बनाना था। कार्यक्रम के दौरान गीत संगीत पर महिलाओं ने जमकर ठुमके लगाए। इस अवसर पर महिलाओं के लिए बहुत से खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर दिवाली की खुशियाँ मनाई गईं।

  • Related Posts

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…

    पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

    Spread the News

    Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…