हल्द्वानी:- मॉडर्न आउटफिट्स का भव्य शुभारंभ, अब दिल्ली रेट पर उपलब्ध होंगे रेडीमेड गारमेंट्स……

Spread the News

हल्द्वानी। ब्लॉक चौराहा स्थित धरम कॉम्प्लेक्स में रविवार को J Modern Outfits का भव्य उद्घाटन समारोह बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्तराखंड के लोकप्रिय गायक इंदर आर्य, राकेश खनवाल, बागेश्वर के पूर्व विधायक प्रत्याशी बसंत कुमार, पूर्व विधायक नारायण पाल, एवं दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्य, राजेंद्र प्रसाद (कनिष्ठ प्रमुख ओखलकांडा), समीर आर्य जी प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

प्रतिष्ठान स्वामी मुकेश चन्द्र बौद्ध ने बताया कि “जे मॉडर्न आउटफिट्स” में दिल्ली के रेट पर हल्द्वानी में ही बेहतरीन और किफायती दामों पर रेडीमेड गारमेंट्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उनका कहना था कि हल्द्वानी में वह ऐसे चुनिंदा व्यापारियों में से हैं जो ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण वस्त्र वाजिब दामों पर प्रदान करते हैं।

उद्घाटन अवसर पर सैकड़ों लोगों ने खरीदारी कर शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मुकेश चंद्र बौद्ध की माता रुक्मा देवी, पत्नी श्रीमती बीना बौद्ध, ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र प्रसाद, संजय कुमार, बी.सी. आर्य, राजेंद्र कुटियाल, दिनेश आर्य,जी.आर. टम्टा सहित अनेक सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने जे मॉडर्न आउटफिट्स की टीम को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और इस पहल को स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहन देने वाला सराहनीय कदम बताया।

  • Related Posts

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…