हल्द्वानी: भारी बारिश से उफनाया शेर नाला, यातायात बाधित, पुलिस ने बदला वाहनों का रूट…..

हल्द्वानी। लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने राज्य में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। लैंडस्लाइड होने के कारण कई मार्ग बंद हो गए हैं।

पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से बुधवार को शेर नाला उफान पर आ गया, जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। पुलिस द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से सभी प्रकार के वाहनों को चौकी कुंवरपुर और थाना चोरगलिया गेट से डायवर्ट किया जा रहा है।

पुलिस प्रशासन वैकल्पिक मार्गों से यातायात संचालन में जुटा है। पुलिस ने यात्रियों से संयम बनाते हुए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करने की अपील की है।

Advertisement
  • Related Posts

    उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले..देखें लिस्ट…

    हल्द्वानी नगर निगम को मिली नई नगर आयुक्त, आषिमा गोयल संभालेंगी जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले सीडीओ देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 10 आईएएस…

    35 नशीले इंजेक्शनों के साथ युवक गिरफ्तार…

    हल्द्वानी। ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 35 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…