हल्द्वानी: सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, होटल में बुला बनाए शारीरिक संबंध, मुकदमा दर्ज

Spread the News

हल्द्वानी। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसाया, उसके बाद उसे होटल में मिलने बुला कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। नाबालिग की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। नैनीताल तल्लीताल थाना क्षेत्र निवासी 16 साल की किशोरी के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक ने शारीरिक संबंध बनाए।

पुलिस के अनुसार पीड़िता की मां ने तहरीर में बताया कि किशोरी की इंस्टाग्राम पर लालकुआं के एक युवक से दोस्ती हो गई। दोनों ने एक-दूसरे के नंबर लिया और बात करने लगे।

आरोप है कि जनवरी 2025 में युवक ने किशोरी को हल्द्वानी मिलने बुलाया। एक होटल में उसने किशोरी के साथ संबंध बनाए। उसके बाद युवक किशोरी से बार-बार मिलने की जिद करने लगा। जब किशोरी ने मिलने से मना किया तो युवक ने किशोरी को धमकी देना शुरू कर दिया। किशोरी ने यह बात अपनी मां को बता दी।

एसओ रमेश बोरा ने बताया कि लालकुआं निवासी निर्मल कुमार उर्फ हैप्पी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही हैं।

  • Related Posts

    पीली कोठी क्षेत्र में सड़क किनारे रखें पाइपों से टकराई कार, हादसे में डॉक्टर घायल…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर में चल रहे विकास कार्यों में हुई विभागीय लापरवाही के चलते सड़क दुर्घटना में एक डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल डॉक्टर का निजी…

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…