हल्द्वानी:- जबरन दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, अब सोशल मीडिया पर वायरल करने की दे रहा धमकी, मुकदमा दर्ज…..

Spread the News

हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसके घर में घुसकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने पीड़िता की अश्लील तस्वीरें और वीडियो भी बना ली अब आरोपी पीड़िता को उसकी बात न मानने पर उसकी अश्लील वीडियो फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दे रहा है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर के अनुसार बरेली रोड निवासी 25 वर्षीय महिला का पति मजदूरी करता है। महिला घर पर अपनी चार साल की बेटी के साथ रहती है। बताया कि कुछ रोज पहले वह घर पर अकेली थी। तब उसके अकेले पन का फायदा उठाकर नई बस्ती वार्ड-27 निवासी राहुल सागर उसके घर में घुस आया।आरोप है कि युवक ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर भाग गया। अब आरोपी उसे फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। आरोपी उसके साथ संबंध बनाने का दबाव डाल रहा है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Posts

लीसा तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, कैंटर से 390 टीन बरामद..

Spread the News

Spread the Newsनौ लाख रुपये कीमत के लीसे के साथ चालक गिरफ्तार, पुलिस-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई रामनगर। अवैध लीसा तस्करी के खिलाफ रामनगर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त…

34 प्रस्तावों पर मंथन, कई पर लगी मुहर; दुग्ध उत्पादकों को दीपावली से पहले 2.75 करोड़ की लाभ राशि देने की तैयारी..

Spread the News

Spread the Newsलालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की बुधवार को प्रशासनिक भवन में अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। बैठक में दुग्ध संघ से जुड़े…