हल्द्वानी:- दबंग दरोगा ने पिस्टल की नोक पर यू पी से अपराधियों को किया गिरफ्तार…देखें Video

Spread the News

हल्द्वानी। बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान फायरिंग करने वाले फरार तीन आरोपियों को भी बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना के मुख्य आरोपी अमृतपाल उर्फ पन्नू सहित 03 अपराधियों को पुलिस ने जिला लखीमपुर उत्तर प्रदेश से घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल 32 बोर और 03 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक कुल 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया हे। छह आरोपियों को घटना के रोज ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

14 अगस्त को बेतालघाट ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख चुनाव की वोटिंग के दौरान एक प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा प्रतिद्वंदी समर्थकों पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस दौरान गोली लगने से महेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ गोधन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने फरार घटना के मुख्य आरोपी सहित सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।

थानाध्यक्ष अनीश अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिए 20 अगस्त 2025 को पुलिस को आरोपियों के जिला लखीमपुर (उत्तर प्रदेश) में होने की सूचना प्राप्त हुई। इस पर लखीमपुर पहुंच पुलिस ने घेराबंदी शुरू की। पुलिस ने एक संदिग्ध थार का पीछा किया। भीरा कस्बे में पंजाब मेडिकल स्टोर के पास रुकी थार से मुख्य आरोपी अमृतपाल दवा लेने के लिए उतरा। इस पर पहले से तैयार पुलिस टीम ने उसे धर दबोचा। थानाध्यक्ष अनीश ने फिल्मी स्टाइल में एक आरोपी को गले से पकड़कर दूसरों पर पिस्टल तान दी, जिस पर अन्य आरोपियों ने भी सरेंडर कर दिया। पुलिस टीम ने और दो अभियुक्त गुरमीत सिंह उर्फ पारस(28 वर्ष) और प्रदीप सिंह उर्फ शॉकर (32 वर्ष) को भी गिरफ्तार कर लिया है।

 

  • Related Posts

    शर्मनाक: कलयुगी बाप बना दरिंदा,सौतेली बेटी को बनाया हवस का शिकार…..

    Spread the News

    Spread the Newsउधमसिंहनगर। जिले के सितारगंज क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां सौतेले बाप पर बेटी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस को…

    छात्रों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक की मौत……

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून।  प्रेमनगर इलाके के केहरी गांव में सोमवार रात छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों गुटों के बीच  लाठी-डंडे चल गए और…