हल्द्वानी: पार्षद रेखा बिनवाल ने व्यापारियों संग मिलकर भवन कर ,कमर्शियल टैक्स के विरोध में चलाया जनजागरण अभियान…..

Spread the News

हल्द्वानी। वार्ड 52 की जनप्रिय पार्षद रेखा बिनवाल ने भवन कर ( कमर्शियल टैक्स) के विरोध में समस्त क्षेत्र के व्यापारियों के साथ मिलकर क्षेत्र में जनजागरण अभियान चलाया। इस अभियान के तहत उन्होंने अपनी टीम के साथ क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया और भवन स्वामियों और सभी व्यापारियों को इस कर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक भवन कर वह कमर्शियल टैक्स को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं आते, तब तक नागरिक भवन कर कमर्शियल टैक्स जमा न करें।

पार्षद श्रीमती रेखा ने कहा कि यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है, बल्कि एक सामाजिक विषय है। जिस जनता ने मुझे विश्वास के साथ पार्षद चुना है, मैं हमेशा उनके साथ खड़ी रहूंगी।” सरकार पहले मूलभूत सुविधा को धरातल पर उतारे फिर किए गए वादे के अनुसार 10 साल बाद ही इस टैक्स को लेकर आए।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे एकजुट होकर इस अन्यायपूर्ण कर का विरोध करें और भरोसा दिलाया कि वह हर मंच पर जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहेंगी।

इस मौके पर उनके साथ व्यापार मंडल की ग्रामीण इकाई के साथ ही शहर के कई प्रमुख व्यापारी व भवन स्वामी भी इस अभियान में शामिल हुए।

इस दौरान दीपक गुरुरानी,फैज़ान अहमद, हरीश मठपाल, दिनेश जोशी, डीके शर्मा ,भास्कर त्रिपाठी , हरीश कपिल ,एडवोकेट मलकानी , शकील अहमद, पान सिंह बिष्ट,आदि लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    अचानक सरकारी स्कूल पहुंचे प्रमुख सचिव, बच्चों से पूछे गणित-अंग्रेजी के सवाल…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड के प्रमुख सचिव डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम गुरुवार को अचानक केशरवाला संकुल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय दवारा पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं का जायजा लिया…

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी साहिल गिरफ्तार, सम्पत्ति के जब्तीकरण की होगी कार्रवाई….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले के भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने पर नाबालिग की मां की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए…