हल्द्वानी: कांग्रेस ने सरकार का पुतला फूंक जताया विरोध, देखें Video…..

Spread the News

हल्द्वानी। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और प्रशासन की नाकामी के खिलाफ कांग्रेस ने राज्य सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में एकत्रित कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमके नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव में जिस तरहां भाजपा का संरक्षण प्राप्त गुंडों ने कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई और अधिकारी तमाशा देखते रहे उससे देवभूमि की छवि धूमिल हुई है।

प्रदर्शन के दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने तत्काल एसएसपी का तबादला किए जाने को लेकर नारेबाजी की। नगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के दौरान जबरन अवैध हत्यारो के दम पर दूसरे प्रदेशो से बुलाये गए गुंडों द्वारा 5 जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण कर लिया गया और पुलिस मूकदर्शक बनी रहती हैं। यह पूरा घटना क्रम पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल है। इस दौरान मौजूद अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेसी किसी भी कीमत पर देवभूमि की फिजा को बिगड़ने नहीं देगी। कांग्रेस हमेशा से जनसंघर्षो की पार्टी रही है, हम सरकार को चेताना चाहते हैं कि कांग्रेस सत्ता के अन्याय के खिलाफ लड़ेगी , गुंडई कतई बर्दास्त नहीं की जायेगी ।

पुतला फूंकने के दौरान सतीश नैनवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष भोला भट्ट , केदार पलडिया , नीरज तिवारी , संजय किरौला, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, कुंदन नेगी, मनोज शर्मा, महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी , जया कर्नाटक , भागीरथी बिष्ट, पुष्पा तिवारी, कौशलेन्द्र भट्ट , हाज़ी सुहैल सिद्दीकी , नेत्र बल्लभ जोशी सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नाबालिग के साथ छेड़छाड़ से गुस्साए लोगों ने एसएसपी कार्यालय में किया प्रदर्शन……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ मामले में घटना के कई दें बाद भी कार्रवाई न होने पर गुस्साए पीड़ित परिवार ने एसएसपी कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया।…

    डग्गामारी के खिलाफ रोडवेज कर्मियों ने खोला मोर्चा,आरटीओ और पुलिस को सौंपा ज्ञापन…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा, कुमाऊं क्षेत्र के तत्वाधान में रोडवेज के विभिन्न सक्रिय संगठनों ने एकजुट हो परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद…