नैनीताल: छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित, तीन विश्वविद्यालय के कुलपतियों की सामूहिक बैठक में लिया गया निर्णय……

Spread the News

नैनीताल। लंबे इंतजार के बाद छात्र राजनीति को लेकर बड़ी घोषणा हुई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित करते हुए 27 सितम्बर 2025 को चुनाव कराने की घोषणा की है। यह निर्णय कुमाऊँ विश्वविद्यालय, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपतियों की सामूहिक बैठक में लिया गया, जिसके बाद कुमाऊँ विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, परिसर निदेशक, चीफ प्रोक्टर और कुलसचिव ने आधिकारिक आदेश जारी किया।

विश्वविद्यालय के शैक्षणिक कैलेंडर में पहले से ही सितम्बर माह में छात्र संघ चुनाव कराने का प्रावधान किया गया था। अब इस तिथि की घोषणा के साथ ही परिसर और सम्बद्ध महाविद्यालयों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। छात्र संगठन जहां तैयारियों में जुट गए हैं, वहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराए जाएंगे। नैनीताल परिसर से लेकर सम्बद्ध महाविद्यालयों तक छात्र राजनीति के इस पड़ाव पर प्रदेशभर की निगाहें टिकी रहेंगी।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…