हल्द्वानी:- मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियाई कैडेट कप प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 17 देशों के खिलाड़ी प्रतियोगिता में कर रहे प्रतिभाग…….

Spread the News

हल्द्वानी। गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में एशियाई कैडेट कप तलवारबाजी (फेंसिंग) प्रतियोगिता का शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भव्य शुभारंभ किया।

चार दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि तलवारबाजी भारत की प्राचीन और गौरवशाली परंपरा रही है, जिसका उल्लेख शास्त्रों से लेकर रानी लक्ष्मीबाई जैसी वीरांगनाओं के इतिहास में मिलता है। उन्होंने कहा कि आज फेंसिंग ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी खास पहचान बनाई है और उत्तराखंड के खिलाड़ी भी देश-विदेश में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आयोजन के लिए भारतीय तलवारबाजी संघ और खेल विभाग को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठा रही है।

सीएम ने कहा कि जल्द ही हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित किए जाएंगे, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अवसर मिल सकें।मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय खेलों की शानदार मेजबानी ने उत्तराखंड को ‘खेल भूमि’ के रूप में एक नई पहचान दी है। बता दें कि इस एशियाई कैडेट कप में 17 देशों के 190 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें 46 विदेशी और 144 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। विदेशी खिलाड़ियों में 13 महिला और 33 पुरुष प्रतिभागी अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। भारत के साथ मंगोलिया, ईरान, बहरीन, इराक, इंडोनेशिया, कजाकिस्तान, मलेशिया, फिलीपींस, उज्बेकिस्तान, थाईलैंड, ब्रुनेई, ऑस्ट्रेलिया, तुर्कमेनिस्तान, लेबनान, ताजिकिस्तान और श्रीलंका के खिलाड़ी इस रोमांचक मुकाबले में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे।

Related Posts

छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

Spread the News

Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

Spread the News

Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…