हल्द्वानी: साले ने जीजा के नाम पर कर डाला 14 लाख का फर्जीवाड़ा

Spread the News

हल्द्वानी। जीजा का नाम लेकर साले ने जमीन की खरीद-फरोख्त मामले में एक व्यक्ति से 14 लाख रुपये की ठगी कर ली। रजिस्ट्री की बात आने पर साला जमीन के कागज जीजा के लॉकर में रखे होने की बात कहता रहा। पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में आरके टेंट हाउस रोड कुसुमखेड़ा निवासी वशिष्ट भारद्वाज ने कहा कि अप्रैल 2023 में पुष्कर सिंह नेगी ने ईसाईनगर, लामाचौड़ में उन्हें एक जमीन दिखाई। यह जमीन इंद्रप्रस्थ कॉलोनी डहरिया मुखानी निवासी दलीप सिंह की बताई गई। पुष्कर सिंह नेगी की मौजूदगी में मई 2023 में 8 लाख रुपये दलीप के खाते में डाल दिए गए। जबकि उसी दिन छह लाख नगद भी दिए। रुपये देकर एक माह बीत गए और जब दलीप से जमीन के दस्तावेज मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगा। दबाव डालने पर जवाब मिला कि पेपर जीजा के लॉकर में रखे हैं और जब वह हल्द्वानी आएंगे तब रजिस्ट्री करा देंगे। जब काफी वक्त गुजर गया तो वशिष्ट ने दलीप के जीजा प्रकाश पांडे को फोन किया। प्रकाश ने उन्हें बताया कि जमीन के एवज में उन्हें एक भी रुपया नहीं मिला। आरोप है कि दलीप सिंह ने उनके साथ एक महिला के नाम से फर्जी एग्रीमेंट किया। महिला से पूछने पर उन्होंने बताया कि उन्होंने कोई एग्रीमेंट किया ही नहीं है। अब अपने रुपये वापस मांगने पर वह धमका रहा है। आरोप पुलिस पर भी है। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने इस मामले में मुखानी पुलिस को दो बार शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद की हो निष्पक्ष जांच, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कर्णप्रयाग में श्री हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद पर सिख समाज ने चिंता जताई है। मंगलवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा…

    सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, तीन बच्चों और पति को छोड़ युवक संग भागी महिला….

    Spread the News

    Spread the Newsपिथौरागढ़। कहते हैं प्यार अंधा होता है। लेकिन जब शादीशुदा महिला बच्चों और पति को छोड़ किसी अन्य के साथ रहने लगे तो इसे प्यार नहीं हवस और…