हल्द्वानी। बजट जारी होने के बाद भी वेतन से वंचित क्यों हैं 659 संविदा कर्मी…..

Spread the News

हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज व डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय के संविदा कर्मी पिछले सात माह से वेतन न मिल पाने के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। पूर्व में कर्मचारियों द्वारा कार्य बहिष्कार किए जाने पर जन प्रतिनिधियों व शासन के सहयोग से 22 करोड़ बजट तो जारी हो गया, लेकिन अब नया पेज फंसने से स्थिति अब भी जैसी की तैसी है।

मामला ये है कि प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो चुके हैं, उन्होंने 01 सितम्बर को वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. पंकज सिंह को प्राचार्य का कार्यभार सौंप दिया, लेकिन 17 दिन के बाद भी शासन द्वारा डीडीओ अधिकार ना मिलने के कारण कोई भी वित्तीय कार्य नहीं हो पा रहे हैं, जिससे सात माह बाद भी कर्मियों के सामने वेतन का संकट बना हुआ है। प्राचार्य डॉ. पंकज सिंह के पास डीडीओ अधिकार ना होने के कारण कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पा रहा है। संविदा के माध्यम से कार्यरत चिकित्सकों, कर्मचारियों, पीजी रेजीडेण्ट, जूनियर रेजीडेण्ट आदि सभी वेतन न मिल पाने से परेशान हैं।

Related Posts

हल्द्वानी में क्रिकेट के नाम पर ठगी का खेल, पूर्व विधायक सहित अन्य हुए ठगी का शिकार…..

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में आयोजित किए जाने वाले क्रिकेट मैचों से पहले ही बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। EVCL के बैनर तले प्रस्तावित क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन…

पार्टी ने राधा पर जताया विश्वास, दी नई जिम्मेदारी….

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। पूर्व पार्षद वार्ड नंबर 12 राधा आर्या को उनके संगठन के प्रति समर्पण,मेहनत व लगन को देखते हुए, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस द्वारा नई जिम्मेदारी सौंपी गई…