हल्द्वानी। आसमान से बरसी आफत, हल्द्वानी गौला पुल की एप्रोच रोड बही,एचएमटी फैक्ट्री की दीवार गिरने से विद्युतापूर्ति हुई प्रभावित,देखें Video 

Spread the News

हल्द्वानी। शनिवार रात्रि से हो रही बारिश के घातक परिणाम सामने आने लगे हैं। लगातार हो रही बारिश से रविवार की सुबह हल्द्वानी गौला पुल की एप्रोच रोड का कुछ हिस्सा नदी में समाने से लाखों लोगों के आवागमन का मुख्य मार्ग प्रभावित होने का खतरा उत्पन्न हो गया था, जिसकी एनएचआई की कार्यदाई संस्था द्वारा तुरंत मरम्मत कर दी गई, जिससे एक बड़ा खतरा टल गया।

रानीबाग में भारी बारिश से एचएमटी फैक्ट्री की दीवार गिरने से बिजलीघर में पानी भर गया। इससे विद्युतापूर्ति भी ठप हो गई। यूपीसीएल ने बिजलीघर से जुड़े इलाकों में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर आपूर्ति बहाल की है। रविवार की शाम करीब पांच बजे फैक्ट्री की दीवार गिर गई। इससे बिजलीघर का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया और विद्युतापूर्ति ठप हो गई। देखते ही देखते बिजलीघर मैं पानी भर गया। अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि रानीबाग बिजलीघर के उपभोक्ताओं के लिए बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। दीवार गिरने से बिजलीघर में काफी नुकसान पहुंचा है।

  • Related Posts

    अचानक सरकारी स्कूल पहुंचे प्रमुख सचिव, बच्चों से पूछे गणित-अंग्रेजी के सवाल…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड के प्रमुख सचिव डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम गुरुवार को अचानक केशरवाला संकुल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय दवारा पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं का जायजा लिया…

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी साहिल गिरफ्तार, सम्पत्ति के जब्तीकरण की होगी कार्रवाई….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले के भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने पर नाबालिग की मां की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए…