हल्द्वानी। कोतवाली में सूडान के युवक का हंगामा,पुलिस कर्मियों को दौड़ाया..देखें Video 

Spread the News

हल्द्वानी। कोतवाली में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक दूसरे देश के युवक ने कोतवाली में ही पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने शूट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

 

जानकारी के अनुसार रोडवेज बस अड्डे के पास एक सूडान के युवक को नशे की हालत में घूमते देख। पुलिस उसे पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। काफी समय तक तो युवक शांत रहा। युवक की भाषा किसी को समझ न आ पाने के कारण न तो पुलिस उसकी बात समझ सकी और न ही वह पुलिस की बातों को। स्थिति तब बिगड़ गई, जब युवक ने भागने की कोशिश की। रोकने पर उसने चार सिपाहियों और एक होमगार्ड को दौड़ाकर उनके साथ मारपीट की। वायरल वीडियो में युवक पुलिस कर्मियों को दौड़ता हुआ नजर आ रहा है।एक महिला सिपाही बीच-बचाव करती दिख रही है, जबकि एक सिपाही की शर्ट फट गई।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि युवक सूडान का निवासी है और दिल्ली के एक कॉलेज में एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। उसका वीजा वैध पाया गया है। हालांकि, पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के युवक को छोड़ दिया।

  • Related Posts

    27 सूत्रीय मांगों को लेकर, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने हल्द्वानी के साथ ही प्रदेशभर में सोमवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को…

    नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 27 लाख की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को…