जिलाधिकारी ने तहसील में मारा छापा, गोपनीय फाइलों पर कार्य करते मिले बाहरी व्यक्ति…..

Spread the News

हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा हल्द्वानी तहसील में अचानक छपी मैरी किए जाने से हड़कंप मच गया। गुरुवार को डीएम नैनीताल द्वारा तहसील में छापामारी किए जाने के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था की गंभीर खामिया सामने आई। यहां तीन बाहरी व्यक्ति तहसील न्यायालय से संबंधित फाइलों का कार्य करते हुए पाए गए, जो कि अत्यंत गोपनीय कार्यालय की श्रेणी में आता है। इस गंभीर लापरवाही पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए मौके पर रजिस्ट्रार कानूनगो को तलब किया और जमकर फटकार लगाई। डीएम ने तहसीलदार से सवाल करते हुए कहा कि यदि ऐसी ही व्यवस्था चलती रही तो सिस्टम में सुधार कैसे होगा।

जिलाधिकारी ने मौके पर अपर जिलाधिकारी विवेक राय को भी बुलाया और पूरे मामले की गहन जांच के आदेश देते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि इसी प्रकार की अनियमितताओं के कारण फर्जी प्रमाण पत्रों जैसे गंभीर मामले सामने आ रहे हैं।

  • Related Posts

    बनभूलपुरा क्षेत्र में बैटरी चोरी का पुलिस ने किया खुलासा.. देखें Video. 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। बनभूलपुरा के गौला क्षेत्र में खड़े ट्रकों से बैट्री चोरी किए जाने का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया…

    लापता सुनार दिल्ली से बरामद, सोने के दाम बढ़ाने पर नुकसान के डर से हुआ था गायब…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आभूषण बनाने के नाम पर धोखाधड़ी मामले में गायब हुए सुनार को पुलिस ने दिल्ली से ढूंढ निकाला है। पुलिस उसे मुखानी थाना लेकर पहुंची। थाने में…