हल्द्वानी। नशीला पदार्थ सुंघा नाबालिग से दुष्कर्म,आरोपी फरार……

Spread the News

हल्द्वानी। शहर के बनभूलपुरा क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार किशोरी को नशीला पदार्थ सूंघाकर दुष्कर्म किया गया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया जबकि लोक लाज के डर से पीड़ित किशोरी ने कलाई की नस काटकर आत्म हत्या का प्रयास किया। पीड़िता का बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर पॉक्सो का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

बनभूलपुरा निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मोहर्रम के दिन उसकी नाबालिग बहन किसी जरूरी काम से बाजार की ओर आई थी। घर लौटते वक्त एक युवक ने रास्ते में उसे नशीला पदार्थ सुंघाया और अपने साथ ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    अचानक सरकारी स्कूल पहुंचे प्रमुख सचिव, बच्चों से पूछे गणित-अंग्रेजी के सवाल…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड के प्रमुख सचिव डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम गुरुवार को अचानक केशरवाला संकुल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय दवारा पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं का जायजा लिया…

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी साहिल गिरफ्तार, सम्पत्ति के जब्तीकरण की होगी कार्रवाई….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले के भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने पर नाबालिग की मां की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए…