हल्द्वानी। धामी सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर बहुउद्देशीय शिविर और वृहद रोजगार मेले का हुआ आयोजन

Spread the News

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में हल्द्वानी के एमबी कॉलेज मैदान में सेवा, सुशासन और विकास कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से जनता को संबोधित किया और अपनी सरकार की तीन साल की उपलब्धियों को साझा किया।कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद अजय भट्ट, मेयर गजराज बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट और कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत द्वारा किया गया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां जनता को सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही, रोजगार मेला भी आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए।इस कार्यक्रम की खास बात रही महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी। महिलाओं ने अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए, जिनमें हस्तनिर्मित सामान, स्थानीय उत्पाद और खाद्य सामग्री शामिल थीं।कार्यक्रम के दौरान पूर्व राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी भी पहुंचे। उन्होंने महिलाओं के स्टॉलों का अवलोकन किया और स्थानीय उत्पादों की खरीदारी कर उनके प्रयासों की सराहना की। कोश्यारी ने महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार की नीतियों का सही लाभ अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है।इस कार्यक्रम के जरिए सरकार ने जनता को भरोसा दिलाया कि आगे भी विकास कार्यों को गति दी जाएगी और युवाओं, महिलाओं, किसानों सहित समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

 

 

 

 

 

 

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…