हल्द्वानी। मरम्मत के चलते यातायात के लिए बंद रहेगा काठगोदाम में कलसिया नाले पर बना बेली ब्रिज

Spread the News

हल्द्वानी। काठगोदाम मोटर मार्ग पर कलसिया नाले पर बने बेली ब्रिज की मरम्मत के चलते पुल को 19 से 25 मार्च तक यातायात के लिए बंद किया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार ब्रिज से गुजरने वाले वाहनों की सुरक्षा के चलते ब्रिज की मरम्मत के लिए डेक प्लेट्स को खोल कर पुनः लगाया जाएगा, जिससे किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। पुल के बहुत से बोल्ट ढीले हो गए हैं जिन्हें खोल कर फिर से कसना नितांत आवश्यक है, इस कारण से कुछ दिनों के लिए ब्रिज पर यातायात संचालन बंद किया जाएगा। अधिशाषी अभियंता राष्ट्रीय मार्ग खंड हल्द्वानी ने यात्रियों और वाहन चालकों से इस जनहित के कार्य में सहयोग करने की अपील की है।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…