उत्तराखंड:- जिम करने गई युवती को ले उड़ा जिम ट्रेनर, मुकदमा दर्ज…….

Spread the News

रामनगर। शहर में एक अजब मामला सामने आया है, यहां जिम करने निकली युवती को जिम का ट्रेनर बहला – फुसलाकर भगा ले गया। यही नहीं उसने युवती के खाते से एक लाख रूपये भी निकाल लिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रामनगर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर सौंपकर ल बताया कि उसकी बहन क्षेत्र में ही जिम करने जाती थी। आरोप है जिम ट्रेनर ने उसकी बहन का मोबाइल जबरन लेकर गूगल पे के माध्यम से एक लाख रुपये की धनराशि अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। इसका मैसेज पिता को आया तो जानकारी हुई। वह अपनी बहन को लेने जिम में गया तो पता चला कि ट्रेनर उसकी बहन को अपने वाहन से कहीं ले गया है। काफी खोजबीनके बाद भी पता नहीं चला।

शनिवार को पुलिस ने रामनगर के मोहल्ला खताड़ी निवासी आरोपित अलीम पुत्र बुंदु हसन को गिरफ्तार किया। आरोपित को कोर्ट के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार आरोपित ने एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने के नाम पर युवती से एक लाख रुपये लिए थे। इसके बाद वह उसे अपने साथ कहीं ले गया और उससे शादी भी कर ली। बताया कि आरोपित के विरुद्ध धोखाधड़ी, अपहरण और शारीरिक संबंध बनाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Posts

इस दिन बदलेगा रानीखेत एक्सप्रेस का रूट….

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। काठगोदाम और हल्द्वानी समेत आसपास के स्टेशनों से दिल्ली, जयपुर समेत जैसलमेर रूट पर ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेल…

घर में घुसा 10 फिट का पाइथन, परिजनों के छुटे पसीने…..

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। गंगापुर निवासी दिनेश बमेठा ने शनिवार को अपराह्न लगभग 3:00 बजे वन विभाग को उनके घर पर 10 फिट का पाइथन घुस जाने की सूचना दी। घर…