नकली पनीर और दही सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,शातिर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार….

Spread the News

देहरादून। दून पुलिस ने जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले गिरोह का भंडा फोड़ करते हुए 250 किलो पनीर और 50 किलो नकली दही के साथ गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान थाना सेलाकुई पुलिस ने दो कारों में ले जाए जा रहे नकली पनीर और दही के साथ गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मौके पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पकड़े गए पनीर और दही के सैंपल लेकर उसे नष्ट कर दिया।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री और कालाबाजारी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 02 फरवरी को सेलाकुई बाजार क्षेत्र में माया देवी यूनिवर्सिटी के पास धूलकोट तिराहे पर चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार से आ रही कार संख्या UK07FH7883 (ब्रेजा) और कार संख्या UK07BY9350 (बलेनो) को रोका गया।

तलाशी लेने पर दोनों वाहनों में भारी मात्रा में पनीर व दही बरामद हुआ। पूछताछ में वाहन चालकों ने पनीर के नकली होने की बात स्वीकार की, जिसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना देकर मौके पर टीम बुलवाई गई। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मौके पर की गई सैंपलिंग में पनीर और दही के नकली होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई में नकली सामग्री को नष्ट किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज कर दिए हैं तथा थाना सेलाकुई में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वसीम (28 वर्ष) निवासी टर्नर रोड पटेलनगर और प्रदीप कुमार (44 वर्ष) निवासी शंकरपुर सहसपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह नकली पनीर लक्सर निवासी बाबर और नेहरू कॉलोनी निवासी दिनेश लुथरा से खरीदकर लाए थे, जिसे वे एक शादी की बुकिंग में सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस अब सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

  • Related Posts

    इस दिन बदलेगा रानीखेत एक्सप्रेस का रूट….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। काठगोदाम और हल्द्वानी समेत आसपास के स्टेशनों से दिल्ली, जयपुर समेत जैसलमेर रूट पर ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेल…

    घर में घुसा 10 फिट का पाइथन, परिजनों के छुटे पसीने…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गंगापुर निवासी दिनेश बमेठा ने शनिवार को अपराह्न लगभग 3:00 बजे वन विभाग को उनके घर पर 10 फिट का पाइथन घुस जाने की सूचना दी। घर…