पार्षद प्रीति आर्य के नेतृत्व में राउंड टेबल द्वारा किया गया निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

Spread the News

हल्द्वानी। पार्षद प्रीति आर्या के प्रयासों और राउंड टेबल 348 के सहयोग से निशुल्क नेत्र जांच शिवर का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज राजपुरा में किया गया। शिविर में 375 लोगों की जांच की गई। जांच के एक माह बाद चश्मे वितरण किए जाएंगे। कैंप में महिंद्रा ऑप्टिक्स की टीम के द्वारा जांच की गई जिसमें चेयरमैन कृष्ण गोयल कार्यकम संयोजक सन्नी आनंद एवं अर्पित अग्रवाल, पार्षद प्रीति आर्या, सामाजिक कार्यकर्ता हेमन्त साहू, विपिन गुप्ता, मलय बिष्ट, शोभित अग्रवाल, सौरभ शाह, यश जैन, अतिव अग्रवाल, पंकज अरोड़ा आदि थे। पार्षद वार्ड 12 प्रीति आर्या व हेमन्त साहू ने बताया कि जनहित में निरंतर ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। सन्नी आनंद ने कहा कि नेत्र जांच शिवर का आयोजन गरीब परिवार के लोगों को लाभ देना है। अंडर राउंड टेबल के सदस्यों द्वारा समय समय पर इस तरह के शिविर का आयोजन किया जाता है।

  • Related Posts

    इस दिन बदलेगा रानीखेत एक्सप्रेस का रूट….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। काठगोदाम और हल्द्वानी समेत आसपास के स्टेशनों से दिल्ली, जयपुर समेत जैसलमेर रूट पर ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेल…

    घर में घुसा 10 फिट का पाइथन, परिजनों के छुटे पसीने…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गंगापुर निवासी दिनेश बमेठा ने शनिवार को अपराह्न लगभग 3:00 बजे वन विभाग को उनके घर पर 10 फिट का पाइथन घुस जाने की सूचना दी। घर…