उत्तराखंड: पूर्व सीएम के भांजे के साथ धोखाधड़ी, सोशल मीडिया पर आत्महत्या की धमकी…..

Spread the News

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक अनोखा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस बार धोखाधड़ी का शिकार कोई आम आदमी नहीं बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के भांजे बिक्रम राणा हुए हैं। उनके साथ 18 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है।

मामले में पुलिस की निष्क्रियता से आहत बिक्रम ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आत्महत्या की चेतावनी दी है, जिससे हड़कंप मच गया है। डाकरा गढ़ी निवासी बिक्रम राणा ने वायरल वीडियो में आठ लोगों पर अपने साथ ठगी किए जाने का आरोप लगाया है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस मामल में डीजीपी उत्तराखंड को पत्र भेजा है।

उन्होंने बताया कि दिसंबर 2024 में उन्होंने एसएसपी कार्यालय में इस मामले की शिकायत की थी, लेकिन पुलिस की सुस्ती के चलते अब तककोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को थाने बुलाकर चाय पिलाई और मामले को रफा-दफा कर दिया।बिक्रम के अनुसार, पुरुकुल क्षेत्र में एक कंपनी की 25 बीघा जमीन का सौदा दिखाकर आरोपियों ने उन्हें झांसे में लिया।

पहले 1.81 करोड़ रुपये एडवांस लिए गए, फिर दो अन्य कंपनियों में 10.10 करोड़ और 6.25 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवाए गए। बाद में पता चला कि ये कंपनियां भी आरोपियों की ही थीं। बिक्रम ने इसे सुनियोजित साजिश करार दिया।मामले के तूल पकड़ने पर एसएसपी अजय सिंह ने जांच एसपी सिटी को सौंपी है।

  • Related Posts

    इस दिन बदलेगा रानीखेत एक्सप्रेस का रूट….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। काठगोदाम और हल्द्वानी समेत आसपास के स्टेशनों से दिल्ली, जयपुर समेत जैसलमेर रूट पर ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेल…

    घर में घुसा 10 फिट का पाइथन, परिजनों के छुटे पसीने…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गंगापुर निवासी दिनेश बमेठा ने शनिवार को अपराह्न लगभग 3:00 बजे वन विभाग को उनके घर पर 10 फिट का पाइथन घुस जाने की सूचना दी। घर…