हल्द्वानी: गौलापार में 10 वर्षीय अमित की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज के खिलाफ, धरने पर बैठे पूर्व विधायक नारायण पाल…..

Spread the News

हल्द्वानी। गौलापार पश्चिमी खेड़ा में 10 वर्षीय अमित की निर्मम हत्या के बाद बुधवार को आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सड़क जाम कर रहे परिजनों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज के खिलाफ बृहस्पतिवार को परिजनों संग काठगोदाम थाने पहुंचे पूर्व विधायक नारायण पाल थाने में धरने पर बैठ गए। उन्होंने पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज की निंदा करते हुए कहा कि मृतक बालक के परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। कहा कि बालक की निर्मम हत्या से पूरा परिवार सकते में है ऐसे में उन्हें मारना पीटना सही नहीं है। उन्होंने पुलिस को चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द मामले का खुलासा करें नहीं तो वह आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे। मृतक के परिजनों की रजामंदी से उन्होंने पुलिस को शुक्रवार सुबह 10:00 बजे तक का समय दिया है। परिजनों ने कहा है कि उन्हें अमित का पूरा शरीर चाहिए। उन्होंने अमित के कटे हुए सिर और हाथ को जल्द से जल्द बरामद किए जाने की मांग की है।

  • Related Posts

    27 सूत्रीय मांगों को लेकर, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने हल्द्वानी के साथ ही प्रदेशभर में सोमवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को…

    नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 27 लाख की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को…