उत्तराखंड: नैनीताल के भवाली में भीषण अग्निकांड, आग की भेंट चढ़ीं पांच दुकानें, कई आवास भी जलकर राख

Spread the News

नैनीताल। जिले के भवाली में देवी मंदिर के पास सोमवार देर रात शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग में पांच दुकानों सहित उनके ऊपर बने मकान भी जलकर राख हो गए। शॉर्ट सर्किट से एक दुकान में लगी आग ने चार और दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और मुख्य बाजार आग की लपटों से धधक उठा। आग लगने से दौरान वहां हड़कंप मच गया। लोगों के अनुसार फायर ब्रिगेड के देरी से पहुंचने के चलते लाखों का नुकसान हो चुका था।

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार एक दुकान से आग की लपटें उठना शुरू हुईं। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि एक के बाद एक अगल-बगल की चार और दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। फायर ब्रिगेड वाहनों के पहुंचने तक लोग अपने-अपने घरों से बाल्टी और डिब्बों से पानी डालकर आग बुझाने में लगे रहे, लेकिन विकराल आग के सामने सभी प्रयास विफल रहे। लपटें तेज होने से कारण लोग लाचार होकर दुकान और आशियाने को जलता हुआ देखते रहे। फायर ब्रिगेड के वाहनों ने देर रात आग पर काबू पाया। विकराल आग ने नीरू बधानी, बब्बू अहमद, महेश कनौजिया, नासिर, लक्ष्मी नेगी और कमला चौधरी की दुकानों को तबाह कर दिया। दुकान स्वामियों ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के चलते एक दुकान से अन्य दुकानों में फैल गई। उन्होंने कहा कि आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। व्यापारियों ने प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

बाजार में आग के चलते ऊर्जा निगम ने बाजार क्षेत्र के एक फीडर की लाइट सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर दी थी। एसडीओ मनोज तिवारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही बिजली तीन घंटे तक बंद रही। जल संस्थान के आरपी डोभाल ने बताया कि आग बुझाने के लिए विभाग की ओर से फायर ब्रिगेड वाहनों में पानी के टैंकर भराए।

मुख्य मार्ग के समीप लगी दुकानों की आग बहुत विकराल थी। इस कारण सड़क पर ट्रैफिक रोक दिया गया। इससे घटनास्थल से कुछ दूरी पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार भी लग गई। आग की भयावहता से हर कोई हैरान और चिंतित था।

आग लगने की सूचना पर एसपी डॉ. जगदीश चंद्र और सीओ प्रमोद साह ने मौके पर पहुंचकर आग लगने के कारणों की जांच की। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि पांच दुकानों और मकान में आग लगते ही फायर ब्रिगेड के साथ कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने आग में बुझाने में काफी मदद की। आग लगने के स्पष्ट कारणों और नुकसान का अभी पता नहीं चल पाया है। जांच के बाद ही नुकसान का पता चल पाएगा।

  • Related Posts

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी साहिल गिरफ्तार, सम्पत्ति के जब्तीकरण की होगी कार्रवाई….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले के भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने पर नाबालिग की मां की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए…

    हल्द्वानी में क्रिकेट के नाम पर ठगी का खेल, पूर्व विधायक सहित अन्य हुए ठगी का शिकार…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में आयोजित किए जाने वाले क्रिकेट मैचों से पहले ही बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। EVCL के बैनर तले प्रस्तावित क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन…