उत्तराखंड: यूनिवर्सिटी में छात्रा की आत्महत्या का मामला, पिता ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप……

Spread the News

भीमताल। नैनीताल जिले के भीमताल में निजी यूनिवर्सिटी में छात्रा की आत्महत्या मामले में पिता द्वारा लगाए गए लापरवाही के आरोपों के साथ ही स्कूल का पक्ष भी सामने आया है।प्रबंधन ने कहा कि वो जांच में सहयोग कर रहे हैं और पुलिस को छात्रा के मोबाइल से कुछ जानकारियां मिली है। प्रबंधन ने रैगिंग के आरोपों से इनकार किया है।

बुधवार को भीमताल की एक निजी यूनिवर्सिटी में लखनऊ निवासी बी.सी.ए. द्वितीय वर्ष की 18 वर्षीय छात्रा वसावी तोमर का शव छत से लटका मिला। छात्रा को भवाली के सी.एच.सी.सेंटर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शुक्रवार को वसावी के पिता राम सिंह तोमर ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वसावी हंसमुख थी, वो ऐसा कदम नहीं उठा सकती थी। कहा कि, कॉलेज प्रबंधन ने उनका साथ नहीं दिया है जबकी वसावी ने उन्हें रैगिंग के बारे में जानकारी दी थी। बेटी ने उन्हें इसका वीडियो भी भेजा है। उन्होंने प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने साथ नहीं दिया और अन्य छात्राओं व लोगों से नहीं मिलने दिया।

यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर प्रो.एन.के.नायर के अनुसार, उन्होंने पुलिस का सहयोग किया है। पुलिस को जांच में कुछ सामान और मोबाइल में कुछ महत्वपूर्ण डाटा मीले हैं जिसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद होगा। कहा कि यूनिवर्सिटी में रैगिंग पर जीरो टॉलरेंस है और किसी भी इंस्टिट्यूट में रैगिंग फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट के साथ होती है।उन्होंने ये भी बताया कि फॉरेंसिक टीम साक्ष्य ले गई है और इसपर कुछ भी कहना जांच को प्रभावित करना होगा।
एस.पी.क्राइम जगदीश चंद्र ने कहा कि यूनिवर्सिटी के स्टाफ ने उपचार की दृष्टि से छात्रा को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया।
शव का पोस्टमार्टम कर कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। कहा कि सुसाइड नोट तो नहीं मिला, लेकिन मोबाइल के मैसेजों से काफी हद तक आत्महत्या के कारण साफ हुए है।

  • Related Posts

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…

    पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

    Spread the News

    Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…