
हल्द्वानी। टिम थाल सेवा के सहयोग से हल्द्वानी स्थित कैंप कार्यालय में आई जी रिद्धिम अग्रवाल द्वारा जूते और स्वेटर पाकर जरूरतमंद बच्चों के चेहरे खिल उठे। मंगलवार शाम को वीरांगना सोसाइटी में प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने वाले 125 बच्चे आई जी के कैंप कार्यालय पहुंचे। इन बच्चों को इस कड़ाके की ठंड में गर्म कपड़ों और जूतों – मौजों की जरूरत थी, जिसे टीम थाल सेवा द्वारा इन बच्चों के लिए उपलब्ध करवा दिया गया। आई जी मैडम के हाथों से जूते और स्वेटर पाकर बच्चों की खुशी देखते ही बनती थी। इस अवसर पर कुछ बच्चों ने कविता भी सुनाई, जिस पर आई जी द्वारा उन्हें शाबाशी दी गई। आई जी अग्रवाल ने टीम थाल सेवा के कार्यों की सराहना की साथ ही वीरांगना सोसाइटी के द्वारा दी जा रही मुफ्त शिक्षा की भी सराहना की ।
इस अवसर पर टीम थाल सेवा के अध्यक्ष उमंग वासुदेवा, राजीव बग्गा , प्रवीण मित्तल, राजीव वाही, स्वाति कपूर, हरित कपूर, कनिका वासुदेवा, रीना मानसेरा, सारिका मित्तल, आदि मौजूद रहे।











