अंत्येष्टि में शामिल हो वापस लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत…..

Spread the News

हल्द्वानी। शहर में बेतरतीब खुदी सड़कें और आबादी में दौड़ रहे भारी वाहनों के कारण एकबुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज, दुर्घटना करने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

रविवार दोपहर लगभग 12:30 बजे सुरेश चंद्र पांडे (70) रानीबाग से स्कूटी पर किसी की अंत्येष्टि में शामिल होने के बाद शांति नगर स्थित अपने आवास वापस आ रहे थे। इसी दौरान पसंचक्की रोड अंबिका विहार के निकट सीवर लाइन डाले जाने के लिए खोदी गई सड़क के पास से गुजर रहे ट्रक से पास लेने के दौरान वह ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

लोगों ने बताया कि मृतक ने हेलमेट पहना था लेकिन वह कुछ काम ना आ सका और छटक कर दूर जा गिरा। स्थानीय पार्षद मुकुल बल्यूटिया ने घटना पर दुख जताते हुए USDDA को घटना की लिए जिम्मेदार ठहराया है। पार्षद ने बताया कि पिछले दो माह से सड़क पर जगह-जगह सीवर लाइन डाले जाने के लिए बड़े-बड़े गड्ढे खोद दिए गए हैं। बताया कि पहले भी कई बार सूचित किए जाने के बाद भी इन गड्ढों को बंद नहीं किया जा रहा है। आज इन्हीं गड्ढों के कारण एक बुजुर्ग की जान चली गई। मौके पर पहुंचे विधायक सुमित हृदयेश ने भी फोन पर USDDA के प्रोजेक्ट मैनेजर से बात कर घटना पर रोष जताया है। घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।

मृतक सुरेश चंद्र पांडे रिटायर्ड कर्मी थे। उनकी दो बेटियां हैं जिनका विवाह हो चुका है। शांति नगर में वह अपनी पत्नी लता पांडे के साथ रहते थे।

  • Related Posts

    पंचक्की रोड पर हुए सड़क हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, सिटी मजिस्ट्रेट होंगे जाँच अधिकारी….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पंचक्की रोड स्थित अंबिका विहार, के पास हुई सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग सुरेश चंद्र पांडे की मौत के बाद उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी…

    बुजुर्ग की मौत के बाद हरकत में आई पुलिस,पंचक्की चौराहा से दोनहरिया तिराहा के मध्य वन-वे ट्रैफिक प्लान लागू….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पंचक्की रोड पर बुजुर्ग सुरेश चंद्र पांडे की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद पुलिस ने पंचक्की चौराहा से दोनहरिया तिराहा के मध्य सड़क पर निर्माण…