शहद चुराने की शिकायत करने पर, कर दी बुजुर्ग की हत्या……  

Spread the News

चंपावत। बुजुर्ग अंबादत्त खर्कवाल की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी सुभाष खर्कवाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार बुजुर्ग अंबादत खर्कवाल (70) शनिवार को टनकपुर से अपने घर ग्राम पंचायत खलकड़िया के सनिया खर्क बगड़ पहुंचे थे। घर पहुंच उन्हें ज्ञात हुआ कि उनके मधु मक्खियों के डब्बों के साथ किसी ने तोड़फोड़ कर शहद चुराया है। बुजुर्ग इस विषय में फोन पर अपने पुत्र संजय से आरोपी की शिकायत कर रहे थे। तभी वहां खड़े गुस्साए अभियुक्त ने आंगन में पड़े फावड़े से मृतक के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

Related Posts

उत्तराखंड: पुलिस महकमे में फिर हुआ बड़ा फेरबदल,बड़े पैमाने पर हुए प्रमोशन और तबादले!देखें लिस्ट…

Spread the News

Spread the Newsदेहरादून। राजधानी में बिगड़ी कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नाराजगी व्यक्त किए जाने के बाद से पुलिस महकमा में बड़े स्तर पर बदलाव किए गए…

जाति छुपाकर भूमि बेचने के मामले में डीएम का सख्त एक्शन…..

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। नैनीताल जिले के रामनगर के ढेला बंदोबस्ती गांव में अनुसूचित जाति के व्यक्तियों द्वारा जाति छुपाकर सामान्य वर्ग के व्यक्ति को बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति भूमि…