बागेश्वर में डोली धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके, प्रशासन अलर्ट…..

Spread the News

बागेश्वर। सुबह-सुबह भूकंप के हल्के झटकों से बागेश्वर की धरती डोल उठी। जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह 11:47 बजे जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप विज्ञान केंद्र के इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र कपकोट तहसील के कर्मी गांव के समीप जमीन के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया। हल्का भूकंप होने के कारण क्षेत्र में कई जगह लोगों को इसके आने का पता भी नहीं चला।

जिला मुख्यालय सहित गरुड़, कपकोट और कांडा क्षेत्रों में स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी रही। सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन विभाग सक्रिय हो गया। भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

  • Related Posts

    Breaking:कालाढूंगी नैनीताल मार्ग पर पर पलटे 2 टेम्पो ट्रैवलर, हादसे में कई घायल…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर रविवार देर शाम अलग -अलग हादसों में कई यात्री घायल हो गए। दरअसल इस मार्ग पर दो अलग घटनाओं में पर्यटकों की दो टेंपो…

    ध्यान दें! लालकुआं से 5 से 7 अप्रैल तक नहीं चलेंगी ये ट्रेनें……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। लालकुआं रेलवे स्टेशन यार्ड में प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम होना है। इसके चलते 5 से 7 अप्रैल तक लालकुआं-कासगंज और लालकुआं-मुरादाबाद समेत कई रूटों…