बागेश्वर में डोली धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके, प्रशासन अलर्ट…..

Spread the News

बागेश्वर। सुबह-सुबह भूकंप के हल्के झटकों से बागेश्वर की धरती डोल उठी। जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह 11:47 बजे जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप विज्ञान केंद्र के इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र कपकोट तहसील के कर्मी गांव के समीप जमीन के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया। हल्का भूकंप होने के कारण क्षेत्र में कई जगह लोगों को इसके आने का पता भी नहीं चला।

जिला मुख्यालय सहित गरुड़, कपकोट और कांडा क्षेत्रों में स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी रही। सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन विभाग सक्रिय हो गया। भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…