हल्द्वानी: पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों ने बुद्ध पार्क में किया प्रदर्शन,सीबीआई जांच की करी मांग…….

Spread the News

हल्द्वानी। गौलापार पश्चिमी खेड़ा में 10 वर्षीय बालक की निर्मम हत्या के बाद रविवार को राजपुरा स्थित बाल मुक्तिधाम में परिजनों ने शव की अंत्येष्टि कर दी। आज सोमवार को पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों ने बुद्धपार्क में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। अमित के पिता खूब करन और मां पुष्पा ने कहा कि उन्हें यकीन है कि अमित की हत्या में आरोपी निखिल जोशी के साथ उसके परिवार के अन्य लोग भी शामिल हैं, उन्हें भी कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस पर आरोपी के परिजनों को बचाने का आरोप लगाया। पिता खूब करन ने कहा कि बेटे अमित के अंग काटने के साथ ही सिर के बाल भी आरोपी द्वारा उतारे गए थे। जिससे किसी तांत्रिक क्रिया के किए जाने की प्रबल संभावना है, जबकि पुलिस ने इस और कोई जांच नहीं की। उन्होंने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। धरना प्रदर्शन के दौरान परिजनों सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि की बैरक से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप….

    Spread the News

    Spread the Newsअल्मोड़ा। हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कुख्यात गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि की बैरक से इलेक्ट्रॉनिक सामान और स्मार्ट वॉच मिलने से हड़कंप मच गया। मामले…

    आज से 13 फरवरी तक गर्जिया देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की नो एंट्री, जाने क्या है वजह…….

    Spread the News

    Spread the Newsरामनगर। विश्व प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर में बृहस्पतिवार 5 फरवरी से 13 फरवरी तक श्रद्धालुओं की नो एंट्री रहेगी। दरअसल, इन दिनों मंदिर परिसर में सुरक्षात्मक और निर्माण…